दो किलो गाँजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एव सहायक अधीक्षक संजय महादेवा एवं थाने के सुपर पर्यवेक्षण तथा मंडल पुलिस अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक आर. एस. तिवारी द्वारा थाना लैलूंगा के सीमावर्ती गांव में अपने मुखबिर तैनात कर मादक पदार्थ गांजा व शराब की तस्करी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में कल शाम मुखबिर से मिली सूचना पर गांजा रखे आरोपी के द्वारा गांजे की खरीद फरोक्त के अंदेशा पर तत्काल मौके पर लैलूंगा थाने के सहायक उप निरीक्षक टी.आर. खुंटिया और हमराह कर्मचारी द्वारा पाकरगांव के पास पहुंचकर घेराबंदी कर दबिस दी गई। थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कुकर गांव के सूरज कुमार यादव अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एक झोला में रखकर पाकरगांव के आम रोड चौक पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा है। पुलिस की कार्यवाही में आरोपी सूरज कुमार यादव, पिता श्रीराम यादव निवासी कुकरगांव थाना बागबहार जिला जशपुर (छ0ग0) के पास रखे प्लास्टिक झोला में दो पैकेटो में तकरीबन 02 किलो गांजा जिसकी किमत 20,000/- (बीस हजार ) रूपये बताई जा रही है। बरामद हुआ है जिसकी जप्ती कर आरोपी पर धारा 20(B) नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक टी.आर. खुंटिया, आरक्षक हेलारियुस तिर्की, प्रमोद भगत की अहम भूमिका रही है ।





