दो इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर हुए
दक्षिण बीजापुर क्षेत्र में दो कुख्यात माओवादी कैडर ACM प्रदीप एवं PM भीमा के शव कावरगट्टा मुठभेड़ स्थल से बरामद,
कावरगट्टा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की हत्या सहित विभिन्न हिंसक घटनाओं में संलिप्त थे मुठभेड़ में मारे गए दोनों माओवादी कैडर ,
पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गुंडराजगुड़ेम के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में चली मुठभेड़,
मुठभेड़ स्थल से 01 नग AK-47 रायफल, 01 नग 09 एमएम पिस्टल, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद ,
DRG / बस्तर फाइटर्स / CRPF की टीमों द्वारा क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है,
ऑपरेशन के दौरान आज सुबह लगभग 07:00 बजे से DRG जवानों एवं माओवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ होती रही,

मुठभेड़ में मारे गए माओवादी कैडरों की प्रारंभिक पहचान
(1) ACM प्रदीप उर्फ जोगा, पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य (इनाम ₹05.00 लाख)
(2) PM भीमा वेको, पार्टी सदस्य, पामेड़ एरिया कमेटी (इनाम ₹02.00 लाख)।





