दुपहिया वाहन चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार दो वाहन जब्त
प्लांटसाइट थाने में दुपहिया वाहन के चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्लांटसाइट पुलिस ने कार्यवाही शुरू की और आज चोरी हुई दो दुपहिया वाहन का सफलता पूर्वक पता लगा कर दो मोटरसाइकिल बरामद की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राउरकेला टिम्बर कॉलोनी, निवासी रोशन प्रसाद के रूप में हुई है ।
पुलिस ने आरोपी के पास से 1. एक लाल रंग की हीरो एचएफ डीलक्स, पंजीकरण संख्या OD-14-T-3508 और
2. एक मैरून रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी , पंजीकरण संख्या OD-14-T-3508 जब्त की है।
इस मामले में आरोपी के विरूद्ध प्लांट साइट थाने में मामला संख्या 545, दिनांक 23.07.2025, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज किया गया है ।
राउरकेला पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध इससे पहले भी थानों में कई मामले दर्ज है, जो इस प्रकार है-
1. प्लांटसाइट पुलिस थाना मामला संख्या 140/23, भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत।
2. प्लांटसाइट पुलिस थाना मामला संख्या 437/24, भारतीय दंड संहिता की धारा 457/380 के तहत।
3. प्लांटसाइट पुलिस थाना मामला संख्या 576/25, भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2) के तहत





