दुगनी पुलिस केंद्र में पुलिस कर्मियों का विदाई समारोह

दुगनी पुलिस केंद्र में पुलिस कर्मियों का विदाई समारोह

झारखंड के पश्चिम सिंहभुम जिला अंतर्गत आनेवाले पुलिस केंद्र दुगनी मे दिनांक02  अप्रैल 2022 को सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार तथा हवलदार मोतीराम महतो की विदाई  सह सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरायकेला पुलिस अधीक्षक थे। कार्यक्रम में अनुमंडल  पुलिस पदाधिकारी , अपर पुलिस अधीक्षक अभियान , पुलिस एसोसिएशन , परिचारी पर्वर जेवियर बाखला ,अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी , मंत्री अनिल यादव एव अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मीयो की  आने वाले भविष्य की उज्जवल कामना की है।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी ने सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की भविष्य की मंगल कामना की है, उन्होंने अब तक के अपने 34 वर्ष की सेवा में बेदाग अपनी सेवा अवधि इमानदारी से पूरी करने के लिए शुभकामनाएं दी,साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम / योग करने का भी अनुरोध किया एवं अपने परिवार को अधिकतम समय देने को कहा।