दस सूत्रीय मांगो के लिए ओड़िशा के चालक हड़ताल पर

दस सूत्रीय मांगो के लिए ओड़िशा के चालक हड़ताल पर

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

ओडिशा ड्राइवर महासंघ के बैनर तले चालको ने आज निम्न लिखित दस सूत्रीय मांगो को लेकर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। 


१ - चालक (ड्राइवर) को कोरोना योद्धा का मान्यता दिया जाए । 

२- जनसाधरण के आक्रोश से शिकार हुए चालक (ड्राइवर)
समाज की सुरक्षा के लिए एक स्वतंत्र नियम बनाया जाए । 

३-५५ वर्ष से अधिक उम्र के चालक (ड्राइवर) को पेनसन (मासिक का ५०००/-) पाँच हजार दिया जाए। सभी चालक को गृह निर्माण के लिए आवास योजना से पाँच लाख तक की धनराशी प्रदान किया जाए ।

४- सभी चालक (ड्राइवर) को गाड़ियों के पार्किंग की सुविधा दी जाए और प्रतीक्षालय और शौचालय की व्यवस्था लगभग
(१०० कि. मी.) सौ किलो मीटर के अंतर्गत होनी चाहिए । 

५- दुर्घटना में मृत्यु हो जाने वाले चालक (ड्राइवर) को २०लाख तक की बीमा राशी होना चाहिए और घायल चालक को दस लाख तक की बीमाराशी होने के साथ-साथ चिकित्सा के लिए उनको पाँच लाख तक की चिकित्सा बीमा की सुविधा होनी चाहिए ।

६-सभी चालक (ड्राइवर) को निर्धारित मूल्याकंन एवं गाड़ी चलाने के लिए समय सीमा निर्धारित किया जाए ।

७- सभी चालक (ड्राइवर) को दुसरे सैनिक अर्थात द्वितीय सैनिक की मान्यता दी जाए । 

८- सभी चालक (ड्राइवर) के बच्चों लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए ।

९- राजमार्ग पर प्रशासन के तरफ से सभी चालक (ड्राइवर) को जाँच-पड़ताल या परेशान नहीं किया जाना चाहिए ।

१०- लाइसेंस के लिए चालक (ड्राइवर) से सरकार जो (१५०००/-) पंद्रह हजार धनराशी लेती है उसे कम किया जाए, क्योंकि वे गरीब श्रेणी में आते हैं ।

ड्राइवर महासंघ के सदस्यों और पदाधिकारीयो का कहना है कि उन्होने कई बार सरकार के समक्ष अपनी मांगे रखी पर उनकी मांगो को नजर अंदाज किया गया। जिसके कारण वे सभी रास्ते पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो गए। प्रदर्शनकारीयो का कहना है कि जबतक उनकी मांगे नही पूरी होती प्रदर्शन जारी रहेगा।