थाना प्रभारियों की विदाई एवं स्वागत
स्थानीय डाक बंगला में नागरिक संघ ने किया पुराने थाना प्रभारी की विदाई एवं नए थाना प्रभारी का स्वागत
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
राजगांगपुर : सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में कोरोना काल में पुराने थाना प्रभारी गोकुल आनंद साहू का पुलिस उपाधीक्षक ( डीएसपी ) पद पर उन्नति के साथ सुंदरगढ़ स्थानांतरण होने एवं सुंदरगढ़ के कार्यरत थाना प्रभारी का राजगांगपुर थाना में तबादला होने पर राजगांगपुर स्थित नागरिक संघ के अध्यक्ष अशोक दास संघ अल्प सदस्यों के साथ कोरोना काल में ही स्थानीय डाक बंगला में एक सभा का आयोजन कर नए थाना प्रभारी का स्वागत एवं पुराने थाना अधिकारी को विदाई दी गई |
इस विदाई समारोह का आयोजन स्थानीय तहसीलदार सरस कुमार बाग, स्थानीय एसडीपीओ शशांक शेखर बेहुरा ,अतिरिक्त तहसीलदार मनोरंजन नायक एवं नगर पालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी विजय कुमार पंडा की उपस्थिति में नागरिक संघ के अध्यक्ष अशोक दास की अध्यक्षता में की गई|
इस सभा में नागरिक संघ की ओर से पूर्ण चंद्र पाढ़ी बीजद के टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ,पूर्व उप नगरपाल इस्तकार अहमद उर्फ पाका बाबू, सरकारी वकील राजेंद्र लेंका, हृदय नारायण सिंह के साथ संघ के सदस्यों की उपस्थिति देखी गई सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार ( सारांश न्यूज़ नेटवर्क/सुदर्शन न्यूज़ ) रामप्रवेश चौधरी के द्वारा दी गई।





