तीसरी पटरी को लेकर राजनीति गर्मायी रोक दिया गया कार्य
घक्रधरपुर रेलमंड़ल अंतर्गत आनेवाले राउरकेला रेलवे स्टेशन से होकर एक और पटरी बिछाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और रेल प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई हैं।
एक ओर जहाँ हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर पड़ने वाला राउरकेला रेलवे स्टेशन रेलगाड़ीयों की संख्या बढ़ने के कारण रेल पटरियोंं के आभाव से जूझ रही है ,वहीं दूसरी ओर पटरी के विस्तारीकरण के लिए स्थानीय लोगों का विरोध चरम पर है, वही राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक का साथ मिलने से लोगों के द्वारा किए जा रहे इस विरोध को बल मिला है।
बताते चले की रेलवे प्रशासन की ओर से तीसरी पटरी निर्माण के लिए बस्तीवासियों को नोटिस जारी करने के बाद इसे लेकर शुक्रवार सुबह बीजू जनता दल के द्वारा इसके विरोध में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा उदितनगर स्थित मां सिंहासिनी मंदिर से अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक निकला गया। जहां अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, मौके पर मौजूद राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक ने कहा कि बीजू जनता दल बस्ती तथा बस्तिवासियों के विकास तथा उपयुक्त पुनर्वास के लिए सदैव तत्पर खड़ी है और जो 40 से 50 साल से रहनेवाले बस्तिवासियों को थर्ड लाइन के नाम पर विस्थापित करने का निर्णय लिया गया है. इसमें इंदिरा नगर,रिमझिम बस्ती,मालगोदाम, कुंभारपाड़ा,अंबेडकरनगर, हरिपुर,एफसीआइ,गंगाधरपाली, बंडामुंडा आदि अंचलों के सैकडों परिवार को नोटिस दिया गया है, रेलवे के इस अभियान के खिलाफ गत 29 जून को विधायक शारदा नायक ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर बस्तीवासियों का पुनर्वास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि विधायक का यह विरोध भविष्य में क्या रंग लाती है।

खबर है कि बसंती कालोनी के कुम्हारपाडा़ में रेलवे की ओर से तीसरी पटरी निर्माण के लिए भूमि को समतल किए जाने का कार्य राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक द्वारा रूकवा दिया गया है।





