तिलकानगर के बीजद समर्थको ने थामा भाजपा का दामन
हरहर शम्भू कुमार चौधरी (मुख्य संपादक)
रघुनाथपाली विधानसाभा क्षेत्र का एक मजबूत वोट बैंक भाजपा के पाले में स्वतः ही चला जाता दिख रहा है। जिसका असर आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। इस वोट बैक पर लम्बे समय से बीजद का प्रभाव था। फिर ऐसा क्या हुआ की अचानक बीजद का कट्टर समर्थन करने वाले लोग भाजपा का दामन थामने लगे।
यह घटना है रघुनाथपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले तिलकानगर का जहाँ के युवा पीढ़ी के एक बडे वर्ग ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ये युवा तिलकानगर, कोयलागेट, फूलबाडी़, उत्तम बस्ती, रामटोली आदि अंचलो से ताल्लूक रखते है।यह अंचल एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है जो विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाता है।
भाजपा का हाथ थामने वाले युवाओ के अनुसार बीजद को उनलोगो ने एक लम्बा वक्त दिया, परंतु लाख मिनन्तो के बाद भी उनके क्षेत्र में विकास कार्यो का अभाव रहा,युवाओ के रोजगार या स्वरोगार पर कोई ध्यान नही दिया गया। सरकारी योजनाएं और उसका लाभ किसी व्यक्ति विशेष तक सिमट कर रह गया। और ये युवा राजनैतिक रैलियो में बस एक भीड़ का हिस्सा बनकर रह गए, और चुनाव में एक वोटबैंक।
अब फिर से चुनाव का मौसम आ रहा है और इस क्षेत्र की युवापीढी़ को अपने ठगे जाने का एहसास होने लगा। यही वजह है कि एक साथ कई युवाओ ने बीजद का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
पर यह तो वक्त ही बताएगा की भाजपा के साथ रहकर इन युवाओ का कितना विकास हो पाता है या फिर एकबार फिर ये युवा केवल राजनैतिक रैलियो और सभाओ में भीड़ का हिस्सा बनकर रह जाते है।





