तालचेर शहर में जंगली हाथी का आतंक

तालचेर शहर में जंगली हाथी का आतंक

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर शहर में जंगली हाथीयो के आतंक में दिन पर दिन बृद्धी हो रही है। 
आधीरात के समय जंगली हाथी तालचेर प्रखंड़ के कृष्ण चंद्रपुर ग्राम में पहुँच कर उत्पात मचाया है। घर की दीवारे तोड़ने के अलावे बाग, बागीचो को नष्ट कर रहे है हाथी। जिससे ग्रामीण भयभीत है। ऐसे में वन विभाग द्वारा प्रभावित लोगों को मिलने वाली क्षतिपूर्ति के लिए प्रक्रिया जटिल होती जा रही है जिससे लोगों को क्षतिपूर्ति मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
इन समस्याओं का असर स्थानीय कृषि में देखने को मिल रही है। और धीरे धीरे कृषक कृषि कार्य से मुंह मोडने लगे है। 
अगर इसी तरह कृषि मंहगी होती गई तो एक दिन खाद्य संकट हो जाएगा। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से कृषको को जागरूक किया जा रहा है कि वे कैसे अपनी क्षतिपूर्ति का दावा करेंगे ओर उसका लाभ ले सकेगे।