तालचेर में भूकंप के झटके से लोग भयभीत

तालचेर में भूकंप के झटके से लोग भयभीत

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर में भूकंप का झटका महसूस किया गया है अंचलवासीयो में भूकंप को लेकर डर देखा जा रहा है। 
दो मई की संध्या 5.30 बजे तालचेर में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। यह झटका कुछ सेकेंड़ का था। 
तालचेर में अनेको खनीज खाने होने से भू गर्भ से खनिज पदार्थ लागातार बाहर निकाला जा रहा है। जिससे तालचेर की भूमि अंदर से खोखली होती जा रही है,स्थिति यह है कि तालचेर भूकंप  प्रभावित क्षेत्र में गिना जाने लगा है। 
अंचल में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से लोग सुबह के 9.00 बजे से लेकर संध्या 6.00 बजे तक घरो में ही रहते है, ऐसे में संध्या 5.30 बजे भूकंप के झटके लगने से पहले तो लोग समझ ही नही पाए कि क्या हुआ और घरो से बाहर निकल आए। 
फिलहाल पूरे तालचेर में भय का माहोल है।