तालचेर में डीजे पर प्रतिबंध

तालचेर में डीजे पर प्रतिबंध
तालचेर में डीजे पर प्रतिबंध

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

डीजे की आवाज बंद करने का निर्णय प्रशासन ने लिया
 तालचेर के 14/03 डीजे की आवाज से होता ध्वनी प्रदुषण,और तीब्र ध्वनि के कारण आम जनता कांप उठती है,छोटे बच्चों पर इस ध्वनि का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यहां तक ​​कि पालतू पशु-पक्षी भी इस भयानक शोर के शिकार होते हैं।  तेज आवाज के कारण, निवासी न तो टीवी देख सकते हैं और न ही आपातकालीन अवस्था में टेलीफोन के माध्यम से दूसरों से संवाद कर सकते हैं।  दिल के मरीज, और बुजुर्ग इस तेज आवाज से होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं।  इसको लेकर आम जनता बार-बार थाने व प्रशासन से शिकायत कर रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।  हालांकि देर रात तक डीजे बजाए जा रहे है, स्थानीय लोगों द्वारा बार बार शिकायत किए जाने पर भी तालचेर प्रशासन की नींद नही टूटी है।  

इस पर कार्यवाही करते हुए स्थानीय उपजिलापाल विश्वरंजन रथ ने इसे गंभीरता से लिया और डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगा दिया।  तालचेर उपजिलापाल द्वारा जारी किया गया आदेश क्रमांक 2490 दिनांक 14/03/2023 में अधिसूचना जारी कर तालचेर एवं कनिहा, तहसीलदार के माध्यम से सभी पुलिस पदाधिकारियों को डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगाने हेतु पत्र भिजवाया एवं सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों के माध्यम से सभी मीडिया प्रतिनिधियों को सूचित किया।परंतु डीजे की आवाज पर कब पाबंदी लगेगी यह तो वक्त ही बताएगा।