तालचेर में कितनी सुरक्षित है जज साहब का मकान
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के कोयला खानों से, वाहनो से चोरी की घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती रहती है।
पर आज एक अधिकारी के आवास से ताला तालातोड़ कर चोरी होने की घटना अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
तालचेर थाना अंतर्गत एक अधिकारी (एसडीजीएम) के आवास पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने घर का ताला तोड़कर घर के समानो की चोरी कर ली है। इतना ही नही चोरो ने टोटी तक खोल ले गए जिससे घर के अंदर चारो तरफ पानी भर गया।
चोरी हुए समानो में मुख्तः कलाई घड़ी, पायल, प्रभु जगन्नाथ, बलराम, और सुभद्रा की पीतल मूर्ति है। चोरो ने घर का पिछला दरवाजा भी तोड़ दिया है।
इस चोरी की घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत की गई है।
उल्लेखनीय है कि तालचेर अंचल में कुछ सालो पहले भी इसी तरह एसडीजीएम के आवास का ताला तोड़ कर चोरी हुई थी। अंचल में इस बात पर चर्चा जोरो पर है कि जब जज का ही मकान सुरक्षित नही है तो आम लोगो के घर कितने सुरक्षित है।





