तलचेर में बढ़ रही चोरी पुलिस निष्क्रिय

तलचेर में बढ़ रही चोरी पुलिस निष्क्रिय

तलचेर में बढ़ रही चोरी : पुलिस निष्क्रिय
तालचेर सदर थाना अंतर्गत आनेवाले कंडाल पंचायत के बलुंगा गांव में एक परिवार के सदस्यों के बाहर रहने पर बहू घर में अकेली रहती थी। जिसका फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व एक स्कार्पिओ में आकर दिन दहाडे़ सोने के जेवर लूट लिए गांववालों के जेहन में यह घटना आज भी ताजा है। 
बीती देर रात एक गाड़ी से आए दुर्वृतों ने कबाडी़ की दुकान को माउजर और भुजाली दिखाकर लगभग 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल, 3 एटीएम कार्ड, पैनकार्ड, फर्नीचर शीट और 4/5 सेट नए कपड़े लूट लिए। इस घटना ने स्थानीय लोगों की नींद उडा़ रखी है।  
इस घटना का क्षेत्र में प्रचार-प्रसार होने पर सुरपंज जोशवंती बेहरा, पूर्व सरपंज रंगधर नाहक, समाजसेवी तपस साहू ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस की गश्त को और सख्त करने की मांग की।