तकनीकी रूप से सशक्त हुई मिशन शक्ति केंद्र

तकनीकी रूप से सशक्त हुई मिशन शक्ति केंद्र

धर्मेंद्र सिंह (व्योरोचीफ) 

आज श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति केंद्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु एक्सक्लूसिव सिम कार्ड व स्मार्टफोन का वितरण किया गया तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम — मिशन शक्ति केंद्र अब सीधे संवाद में सक्षम महिलाओं से सीधे संपर्क की सुविधा उपलब्ध के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया कि आप सभी को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज पुलिस लाइन स्थित लव कुश सभागार में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं की जागरूकता हेतु सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, संवाद सत्र एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जनपद के सभी मिशन शक्ति केंद्रों को एक्सक्लूसिव सिम कार्ड एवं स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस सुविधा का उद्देश्य यह है कि मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी सीधे पीड़ित/पीड़िता या सहायता की अपेक्षा रखने वाली महिलाओं से संवाद स्थापित कर सकें तथा उनकी समस्याओं का तत्काल और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस तकनीकी सुविधा से मिशन शक्ति केंद्र एक सशक्त एवं त्वरित संचार माध्यम के रूप में कार्य करेंगे, जिससे महिला सहायता प्रणाली को और अधिक मजबूत, सहज और भरोसेमंद बनाया जा सकेगा। उक्त कार्यक्रम में जनपद श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र को स्मार्टफोन व समर्पित सिम कार्ड प्रदान कर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम किया गया है, ताकि वे महिलाओं की शिकायतों, सुझावों या समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई कर सकें। यह मिशन शक्ति को धरातल पर और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम है।"

जनपद के समस्त थानो पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र को निम्न सीयूजी नं0 आवंटित किये गये हैं  जिसके माध्यम से कोई भी पीड़ित/पीड़िता या अन्य किसी भी प्रकार की सहायता हेतु मिशन शक्ति केन्द्र से संवाद स्थापित कर सकें।
महिला थाना- 9208063144
थाना को0 भिनगा- 9208063145
थाना सिरसिया- 9208063146
थाना मल्हीपुर- 9208063147
थाना हरदत्त नगर गिरंट- 9208063148
थाना सोनवा- 9208063149
थाना गिलौला– 9208063150
थाना इकौना- 9208063151
थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती- 9208063152
उक्त कार्यक्रम में जिला अधिकारी श्रावस्ती अजय द्विवेदी तथा विधायक राम फेरन पांडे जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।