ढाई किलो गाँजा के साथ 70 बर्षीय बृद्ध गिरफ्तार

ढाई किलो गाँजा के साथ 70 बर्षीय बृद्ध गिरफ्तार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुसौर पुलिस ने एक व्यक्ति को ढाई किलो गाँजा के साथ गिरफ्तार किया है। त्र
पुसौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदर्श नगर स्कूल के पास यात्री प्रतीक्षालय के पास खडा़ एक व्यक्ति जो सफेद रंग की सर्ट पहने हुए था हाथ में एक थैला पकड़े हुए है जिसमें गाँजा है। 
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति से पुछताछ की और उसके थैली कि तालासी ली तो पाया कि सूचना सही थी।


गुमराह चौहान,उम्र 70 साल,  पिता-चंदन सिंह चौहान , निवासी-फुटकापुरी (पुसौर) के नाम से अपना परिचय देने वाले व्यक्ति के हाथ में पकड़े थैले से 400 ग्राम गाँजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत ₹35,000 बताया जा रहा है। 
नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट, के तहत गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि इस गाँजे को वह पुड़िया बनाकर बेचा करता है।