डालमिया भारत फाउंडेशन सुंदरगढ़ जिले का नी क्षय मित्र बना

डालमिया भारत फाउंडेशन सुंदरगढ़ जिले का नी क्षय मित्र बना

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

डालमिया भारत फाउंडेशन सुंदरगढ़ जिले का नी-क्षय मित्र बना

प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमबीए) के तहत, डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड (डीसीबीएल) के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) की शाखा डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) को सुंदरगढ़ जिले का नी-क्षय मित्र चुना गया l डीसीबीएल, राजगांगपुर संयंत्र के सहयोग से आज राजगांगपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नी-क्षय मित्र कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जहाँ जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सरोज कुमार मिश्रा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे l वहीँ संयंत्र के डॉ. डी.के. सिंह, एईडी और क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी, सहायक कार्यकारी निदेशक डॉ नीलाद्री भूषण पाढ़ी, डॉ. महेंद्र कुमार तंlती , चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी लांग, डॉ. जगदीश टोप्पो, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी राजगांगपुर, डॉ. शक्ति प्रसाद पाढ़ी, जिला टीबी अधिकारी, सुंदरगढ़ अन्य अतिथियों के रूप में  इस कार्यक्रम में उपस्थित थे l इस कार्यक्रम में राजगांगपुर ब्लॉक के करीब 150 लोगों ने भाग लिया l

टीबी पीड़िताओं को इस बीमारी से मुक्त करने के लक्ष्य में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमबीए) शुरू किया गया है। पीएमटीबीएमबीए का उद्देश्य राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025 तक टीबी को खत्म करना है। टीबी रोगियों के सफल उपचार के लिए, कॉर्पोरेट घरानों को सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर ब्लॉक के टीबी रोगियों को पोषण-आहार सहायता के रूप में प्रदान करने के लक्ष्य में नी-क्षय मित्र के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इसी कड़ी में सुंदरगढ़ जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने राजगांगपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों के 133 टीबी मरीजों की सूची सौंपी है जिसे डालमिया भारत फाउंडेशन पोषण संबंधी सहायता प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को नि-क्षय मित्र के बारे में जानकारी देते हुए, डॉ. सरोज कुमार मिश्रा ने डालमिया सीमेंट के प्रयासों की सराहना की जिन्होंने नेक कार्य के लिए अपना हाथ बढ़ाया है l उन्होंने यह भी कहा कि अपने शरीर को स्वस्थ रखना सामुदायिक जिम्मेदारी होनी चाहिए नाकि व्यक्तिगत जिम्मेदारी। 

डालमिया सीमेंट सी.एस.आर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा सीएचसी राजगांगपुर के कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया  l