डालमिया ओसीएल आई सेंटर के 8 साल पूरे
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट डालमिया ओसीएल आई सेंटर की 8वीं वर्षगांठ समारोह मनाया गया । श्री चेतन श्रीवास्तव, डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर के यूनिट हेड, श्रीमती माधुरी लुगुन, चेयरपर्सन राजगांगपुर नगर पालिका, श्री जाचिन डेविड विलियम्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अध्यक्ष (एलवीपीईआई), डॉ. कविता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (स्पंदन -डीसीबीएल), श्रीमती प्रीति जिरकुंटवार, अध्यक्षा संगम महिला मंडल, श्रीमती सरोज श्रीवास्तव अध्यक्षा जागृति महिला मंडल इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित थे l कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया l 120 से अधिक स्थानीय लोग, डालमिया सीमेंट और एलवीपीईआई के अधिकारी, कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया l
2015 में झागरपुर स्थित डालमिया एल.वी.पी.ई.आई नेत्र केयर सेंटर की स्थापना की गई थी जिसका का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा किया गया था l अपनी स्थापना के बाद से इस वर्ष तक, डालमिया ओसीएल आई सेंटर ने 10,799 सर्जरी की हैं, जिनमें से 7,124 नि:शुल्क की गईं।

इस अवसर पर श्री चेतन श्रीवास्तव, डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर के यूनिट हेड ने कहा, “हम सुंदरगढ़ के लोगों की सेवा करते हुए 8 साल पूरे करके बहुत खुश हैं। हमारे आई सेंटर के माध्यम से, हमने पिछले आठ वर्षों में 1,00,000 से अधिक रोगियों का इलाज और सहायता की है। जिले को नेत्रहीन मुक्त बनाने की दृष्टि से, हम अपनी विभिन्न पहलों और डोर टू डोर सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में काम कर रहे हैं ताकि यह जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच सके। यहां तक कि स्थानीय युवाओं को विजन टेक्निशन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है और नेत्र देखभाल सेवा प्रदाताओं के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। इस आठ साल की यात्रा के दौरान, हमें समय-समय पर स्थानीय समुदायों और कई हितधारकों से समर्थन मिला है। इस संयुक्त प्रयास की बदौलत हमने जिले में अंधेपन को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।”। "
परिधीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के अपने चल रहे प्रयासों को और तेज करते हुए, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड ने परियोजना दृष्टि को लॉन्च किया l परियोजना दृष्टि का समझौता संयंत्र ने भुवनेश्वर स्थित एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट (एलवीपीईआई) के साथ किया। इस पहल को क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रख कर शुरू किया गया है। लांजीबर्ना खदान क्षेत्र से सटे राजगांगपुर एवं कुत्रा प्रखंडों में बेसलाइन सर्वेक्षण करने के बाद चरणबद्ध तरीके से नेत्र रोगियों की पहचान की जा रही है और एलवीपीईआई के सहयोग से नि:शुल्क उपचार की जा रही है. इस पहल से क्षेत्र के करीब 50000 लोग नि:शुल्क लाभान्वित होंगे। इसमें डोर टू डोर स्क्रीनिंग और परिवार के प्रत्येक सदस्य को कवर करना शामिल होगा।
रेटिना विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक किशन लखमावर ने एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट डालमिया ओसीएल आई सेंटर की सफलता पर प्रकाश डाला। कॉर्निया विशेषज्ञ डॉ. सलोनी सिन्हा ने अतिथियों का परिचय देते हुए स्वागत भाषण दिया और इस कार्यक्रम का परिचालन किया एवं अंत में ओकुलोप्लास्टिक विभाग के डॉ. अलका सोनकेसरी ने धन्यवाद अर्पण किया । एलवीपीईआई कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर इस कार्यक्रम का समापन किया गया।





