डालमिया आईटीआई में स्वागत समारोह
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
झगरपुर स्थित डालमिया आईटीआई शिल्प प्रशिक्षण केंद्र (डीआईटीआई) में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
उक्त समारोह में डालमिया आईटीआई के प्रबंध सदस्य तथा डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के अतिरिक्त कार्यनिर्वाही निदेशक अरविंद सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और छात्रों को संबोधित किया इस अवसर पर आईटीआई के सचिव प्रकाश अग्रवाल, प्रबंध सदस्य ओम प्रकाश अग्रवाल और कंपनी के कानूनी विभाग के प्रमुख राजेश रंजन उक्त समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डालमिया आईटीआई के प्राचार्य देवब्रत प्रधान ने स्वागत भाषण के साथ उपस्थित अतिथियों का परिचय दिया। संस्थान के शिव शंकर साहू ने नए छात्रों और उनके अभिभावकों को संस्थान के नियमों और अनुशासन के बारे में जानकारी दी। अंत में उपस्थित समस्त अतिथिगण, अभिभावक एवं छात्रों द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया l डीआईटीआई के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभा को समाप्त किया गया।





