डालमिंयां सीमेंट ने प्रधानाध्यापको को किया सम्मानित
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
गुरु दिवस के अवसर पर डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड ने स्थानीय राजगांगपुर क्लब में राजगांगपुर और कुत्रा प्रखंड़ में स्थित उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर ईकाई प्रमुख, चेतन श्रीवास्तव ने उपस्थित समस्त शिक्षकों को गुरु दिवस की शुभकामनाएँ दी l
उन्होंने भविष्य में शिक्षा के सुधार की पहल पर जोर दिया और शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। समस्त शिक्षकों ने गुरु दिवस के अवसर पर कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की l कार्यक्रम में डालमिया सीमेंट के उच्च अधिकारी उपस्थित थे l डालमिया सीमेंट के शिव नारायण परिजा ने इस कार्यक्रम का परिचालन किया l संयंत्र के एडमिन, इस्टेट, पुनर्वास एवं व्यवस्थापन और सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) के कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया l

इस अवसर पर डालमिया विद्या मंदिर परिसर में भी शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया l इस वर्ष बच्चों के साथ डालमिया विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जयदेव कर ने सुबह विद्यालय के शिक्षकों के घर पहुंच कर शिक्षक दिवस की शुभकामना देते हुए उपहार भेंट किया। इस नई पहल से शिक्षकों के मन में खुशी की लहर दौड़ गई।
डालमिया विद्या मंदिर मुख्यालय की तरफ से डालमिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सभी स्कूल्स के लिए वर्चुअल शिक्षक दिवस समारोह आयोजन किया गया । सभी विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय की सी ई ओ, डा० रोसेटा विलियम्स ने अध्यापक-अध्यापिकाओं के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयदेव कर ने समाज में अध्यापक-अध्यापिकाओं के अहमियत और दायित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ राधाकृष्णन के आदर्शों को जीवन में उतारने का सन्देश दिया।





