डाक्टर का समय लेने के लिए की काॅल ठग लिए गए दो लाख
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के कोलियरी थाना अंतर्गत जगन्नाथ कोयला खदान के एक अनुवांशिक कर्मचारी ने तालचेर के कोलियरी थाने में शिकायत की है कि उनके खाते से फर्जी तरीके से दो लाख रुपये ठग लिए गए। अब यह घटना तालचेर में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन्नाथ खदान के कर्मचारी ने अपनी बेटी की इलाज कराने के लिए कलकत्ता के एक निजी अस्पताल के ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क की जिसपर उसे दूसरी ओर से फोन पर बात करने वाला सख्श अपने को अपोलो अस्पताल का कर्मचारी बताकर 10 रुपये फोन पे करने को कहा और उसकी बातों पर विश्वास करते हुए कर्मचारी ने फोन पे भुगतान के रूप में 10 रुपये भेजे, जिसके बाद उसके खाते से 1 लाख 98 हजार 2 सौ 1 रुपये काट लिए गए। जिसके बाद उन्होंने तत्काल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।





