डालमियां सीमेन्ट में मना गणतंत्र दिवस

डालमियां सीमेन्ट में मना गणतंत्र दिवस

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

स्थानीय वीर विरसा मैदान में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की और से ७३वां गणतंत्र दिवस मनाया गया । प्रथा के अनुसार संयंत्र के वरिष्ठ कर्मचारी मुख्य अतिथि बनाए जाते हैं, इसलिए डालमिया- ओसीएल रीफ्रैक्टरी मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे वहीँ सम्मानित अतिथि के रूप में डालमिया सीमेंट के राष्ट्रीय विनिर्माण प्रमुख गणेश डब्ल्यू जिरकुंटवार, राजगांगपुर कारखाना मुख्य चेतन श्रीवास्तव, डालमिया विद्या मंदिर के प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र द्विवेदी एवं संगम महिला मंडल की अध्यक्ष्या प्रीती जिरकुंटवार, सरोज श्रीवास्तव उपस्थित थे ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक कुमार साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया l सरकारी नियमों को ध्यान में रखते हुए संयंत्र के कम सुरक्षा कर्मियों को लेकर इस साल का गणतंत्र दिवस दिवस मनाया गया l 

 जिरकुंटवार ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी और कहा कि, हर साल यहाँ पर गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता था परन्तु दो वर्षों से कोरोना वायरस के कारण प्रशासन के निर्देश अनुसार इसको छोटे रूप में मनाया जा रहा है l श्री श्रीवास्तव ने कहा, वर्ष २०२० से  आप सभी को विदित है की कोरोना की महामारी से पुरे देश तथा पुरे विश्व में सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है l वह सभी के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी और वो चुनौती अभी भी बनी हुई है l पुरे डालमिया ग्रुप एवं राजगांगपुर यूनिट प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना की महामारी से लड़ने के लिए कंधे से कंधे मिलकर मद्दत, प्रयास एवं सहयोग किये हैं और ये उसीका परिणाम है की आज हमारी जीवनशैली और अर्थवयवस्था वापस से पटरी पे आ रही है l कोविड-19  सुरक्षा के सख्त मानदंडों का पालन करके आज हमने कोरोना के मामलों में नियंत्रण पाया है l आज भारत के हर राज्य और शहर कोरोना टीका लगाना को प्राथमिकता दे रही है और मुझे ऐसा प्रतीत होता है की आने वाले दिनों में सभी भारतवासिओं को कोरोना टीका लग जायेंगे l समाज के प्रति डालमिया सीमेंट का हमेशा से जुड़ाव रहा है और हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं और निभाते भी हैं l 
  
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस साल सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों को परेड करने पे रोक लगाया गया है l इस अवसर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले डालमिया विद्यालय के  छात्र छात्राओं के नाम बुलाए जाने के साथ उनके पुरस्कार को उनके विद्यालय भेज दिए गए l  इस पावन अवसर पर, अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए डालमिया सीमेंट के सुभाष कुमार पात्र एवं लाखो लाकरा तथा डालमिया ओसीएल रिफ्रैक्टरी के अशोक कुमार साहू एवं भूकुल राणा और डालमिया सीमेंट सुरक्षा विभाग के १२ कर्मचारियों के नाम बुलाए गए और उनके पुरस्कार को उक्त विभाग भेज दिए गए l अन्य अतिथियों में अभिषेक कुमार मिश्रा, डॉ बलराम पंडा, अरविन्द सिंह, संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित थे l 

डालमिया- ओसीएल रीफ्रैक्टरी मानव संसाधन विभाग के विभोर प्रसाद ने इस कार्यक्रम का परिचालन किया एवं अंत में डालमिया सीमेंट राजगांगपुर सुरक्षा विभाग के प्रमुख सुब्रत पटनायक ने धन्यवाद अर्पण किया । संयंत्र के एडमिन, इस्टेट, फायर सर्विस एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया l