डालमिया सीमेंट ने प्रदान कि एम्बुलेंस सेवा

कोविड मरीजों के लिए डालमियां सीमेंट ने उपहार में दी एम्बुलेंस

डालमिया सीमेंट ने प्रदान कि एम्बुलेंस सेवा

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता ) :

राजगांगपुर : कोविड-19 की बढ़ते हुए मामलो एवं संसाधनों की कमी को ध्यान में रखते हुए डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड की  राजगांगपुर इकाई द्वारा एक एम्बुलेंस सेवा राजगांगपुर सरकारी अस्पताल के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट को प्रदान किया गया है l

इस सेवा का लाभ आपातकालीन परिस्थितियों में सुंदरगढ़ एवं राउरकेला के विभिन्न कोविड अस्पतालों में कोविड रोगियों को मुफ्त में स्थानांतरित करने के लिए किया जा सकेगा l मरीज समय पर अस्पताल पहुँच सके इस उद्देश्य से सुंदरगढ़ कलेक्टर द्वारा संयंत्र को एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने की सलाह दी गई थी l राजगांगपुर एवं इसके आस पास अंचल के मरीज इस 24 घण्टे एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठा सकेंगे l  यह एम्बुलेंस सेवा राजगांगपुर सरकारी अस्पताल के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट के नियंत्रण में रहेगा l 
स्थानीय अंचल के प्रति अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए ग्रामांचल के विभिन्न गांव एवं राजगांगपुर शहर के विभिन्न वार्ड को संयंत्र के  ( फायर सर्विस ) कर्मियों द्वारा नियमित सेनिटाइज किया जा रहा है l
संयंत्र के इस सराहनीय कार्य के लिए शहर एवं ग्रामवासियों ने कंपनी प्रबंधन की प्रसंशा करते हुए उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया है |