डालमियाँ सीमेंट द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

डालमियाँ सीमेंट द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)

उडिशा के राजगांगपुर स्थित डालमिया सीमेंट द्वारा खेरामुता गांव में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आए लोगो का मधुमेह परीक्षण और नेत्र जाँच किया गया। 

डालमिया सीमेंट संयंत्र के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) द्वारा खेरामुता गांव में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगो का मधुमेह परीक्षण और नेत्र जांच किया गया। 
इस शिविर में कुल 86 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 5 लोगो को मधुमेह से पिडित पाया गया। 
और 6 लोग मोतियाबिंद से प्रभावित मिले । मधुमेह से पीड़ित लोगों को संयंत्र द्वारा परिचालित लांजीबर्ना औषधालय में चिकित्सक से सलाह लेने और मधुमेह बीमारी की औषधी सेवन करने का सुझाव दिया गया। वहीँ मोतियाबिंद से प्रभावित लोगों को नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा के लिए डालमिया एल.वी.पी.ई.आई नेत्रालय केंद्र भेजा गया।

मालूम हो की डालमिया सीमेंट लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने केलिए संयंत्र के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) विभिन्न कोशिश करते आ रही है l इस क्रम में संयंत्र ने लांजीबरना में स्वास्थ्य केंद्र खोल नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के अलावा झगरपुर एवं लांजीबरना में नेत्र जांच चिकित्शलय आरम्भ कर बेहतर चिकित्सा प्रदानकरती आ रही है l    

इस स्वास्थ्य शिविर को खेरामुता गांव की बुजुर्ग महिला बिरसो लकड़ा एवं रामचंद्र साहू ने मिलित उद्घाटन किया वहीँ अन्य लोगों में संजय लकड़ा, पटेल लकड़ा, राजेश मांझी, नबीन मांझी, अजीत बरवा, विशाल साहू, आशीष साहू, मुकेश साहू, शिब कुमार साहू, राहुल साहू, अविनाश साहू, कार्तिक साहू एवं खेरामुता गांव की किशोरी बालिका संघ के सदस्यों ने उपस्थित रहकर शिविर के सफल आयोजन के लिए हर संभव प्रयास किया l 

डालमिया सीमेंट राजगांगपुर सी.एस.आर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक तपन कुमार नायक ने इस स्वास्थ्य शिविर का परिचालन किया वहीँ सी.एस.आर विभाग के अन्य कर्मचारी सुजाता दास, सोभारानी मोहंती, सोनीया डुंग डुंग, एल.वी.पी.ई.आई नेत्र केयर सेंटर के प्रभुदत्ता नायक, अlकश्मी नायक एवं लांजीबरना अस्पताल के प्रदीप किशोर महंती ने कार्यक्रम के आयोजन में मदद की थी l