डालमियां ट्रक चालकों का रख रहा है पूरा ख्याल
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
राजगांगपुर : लॉकडाउन की शुरुआत से ही राजगांगपुर स्थित डालमिया सीमेंट संयंत्र के लोजिस्टिक्स विभाग द्वारा दूर-दराज़ से आए ट्रक ड्राइवर, सहायक और बेघरों को दैनिक भोजन कराया जाता है |संयंत्र कि ओर से रोजाना ऐसे 500 से अधिक लोंगों को पके हुए भोजन ट्रक मालिक संघ की सहायता से इकाई के पार्किंग यार्ड पर उपलब्ध कराया जा रहा है l पके हुए भोजन की चल रही दैनिक आपूर्ति के साथ,उन्हें मास्क भी प्रदान किया जाता है। लॉकडाउन के दौरान जब सभी होटल-ढाबे बंद है तो चालक और सहायकों को कोई परेशानी न हो इसलिए यह छोटा सा प्रयास किया गया है l भोजन बितरण के समय कोविड नियम एवं जीरो इंफेक्शन को ध्यान में रखा जा रहा है l आज डालमिया सीमेंट राजगांगपुर लॉजिस्टिक मुख्य अभिषेक चंद्रा और सेल्स मुख्य संजय सिंह ने ट्रक पार्किंग में अपने हाथों से दोपहर का भोजन बांटा |
"कोविड 19" महामारी के खिलाफ संयंत्र की लड़ाई को मजबूत करने के लिए लोजिस्टिक्स विभाग की ओर से अन्य कई पहल जैसे की लॉजिस्टिक्स कोविड टास्क फोर्स और व्हाट्स एप ग्रुप का गठन किया गया ताकि कोविड से संबंधित गतिविधियों को नियंत्रित और मॉनिटर कर सके l इसके अलावा पार्किंग यार्ड से ग्रॉस वेट ब्रिज तक ट्रक की कागज रहित आवाजाही,पार्किंग यार्ड, ट्रांसपोर्टर के कार्यालय, चालक विश्राम कक्ष ,आसपास के क्षेत्रों और गेट इन के दौरान ट्रकों का सैनिटाइजेशन , गंभीर रोगियों की सहायता के लिए स्टैंडबाय एम्बुलेंस, पार्किंग यार्ड और प्लांट में प्रवेश करते समय ड्राइवरों की थर्मल स्कैनिंग, वेलनेस अपडेट/पूछताछ के लिए ट्रांसपोर्टरों, सुपरवाइजरों के साथ दैनिक बातचीत, रेलवे फील्ड के संविदा कर्मचारियों की स्वास्थ्य स्थिति की दैनिक ट्रैकिंग, कोविड पॉजिटिव रोगियों (सीजीएस, एक्जीक्यूटिव्स , परिवहन सुपरवाइजर और संविदा कर्मियों) के लिए फलों की टोकरी और जीवन रक्षक दवाइंया संयंत्र के लोजिस्टिक्स विभाग द्वारा उपलब्ध कराइ जा रही है l
सीमेंट फैक्ट्री का कामकाज सामान्य रूप से चल सके इसलिए संयंत्र ने अपने कर्मचारी और अधिकारीयों की सेहत का भी ध्यान रखा है l संयंत्र के अनुभाग प्रभारियों को आदेश दिया गया है की वे अपने टीम के साथ निरंतर वार्तालाप कर उनका मनोबल बढ़ाएं और किसीभी तरह की घबराहट को फैलने ना दें। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के हित को देखते हुए एहतियाती कदमों को कड़ा कर रखा है और सुरक्षा के सख्त मानदंडों का पालन कर रहा है । कंपनी यह भी सुनिश्चित कर रही है कि आवासीय क्षेत्रों, कार्यालय के साथ साथ संयंत्र के विभिन्न जगहों और सामान्य स्थानों पर सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन किया जाये । अगर किसी को बिना मास्क के देखा जाता है या सामाजिक गड़बड़ी और हाथ की सफाई के तरीकों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है, तो कड़ी कारवाई किये जाने की आदेश है l





