डकैती की योजना बनाते पाँच गिरफ्तार
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
कुछ लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर डकैती की योजना बनाने की जानकारी तालचेर की कोयलारी थाना की पुलिस को किसी सूत्र के माध्यम से मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तालचेर के डेराचौक के निकट एक परित्यक्त टूटे घर में कुछ लोग एक बड़ी डकैती को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। कि पुलिस ने दबिस देकर कोयलारी अंचल के मनोरंजन दास उर्फ छेलू (31),बिक्रमपुर भंज कालोनी अंचल के लक्ष्मण महाराणा उर्फ लंडा़(23),देउलबेडा़ ग्रामांचल के बाबू प्रधान उर्फ माडू़ (28),घंटपाडा़ ग्राम के बिकास सेठी (23),बिभुति भूषण बारीक उर्फ पाणूं (35),को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है। पुलिस को उन लोगों के पास से घातक हथियार मिले है।





