डकैती की योजना बनाते दो गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते दो गिरफ्तार

राउरकेला के रघुनाथपाली थाना क्षेत्र में आनेवाले नई ब्राह्मणी पुल के निकट स्थित रूपू टोला से पास्कल एक्का और सूब्रत कुमार सामद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार पास्कल एक्का के पास से एक देशी रिवाल्वर और दो ज़िंदा कारतूस और लोहे की छड़ एवं सुब्रत कुमार सामद के पास से एक चाकू और होड़ा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। 
पास्कल एक्का पिता - निकोलस एक्का निवासी शांति नगर (निकट - ई.एस.आई. अस्पताल के खिलाफ रघुनाथपाली थाने में आज केश संख्या 249 युएस 398 भा.द.वी. की धारा आर/डब्लू, यू/एस 25/27 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही 22 वर्षीय सुब्रत कुमार सामद पुत्र-कुमोद रंजन सामद निवासी एफ.सी.आई बस्ती के खिलाफ भा.द.वी. की धारा यू/एस 398 आर/डब्लू ,यू/एस,25/27 लूट व डकैती के इरादे से अपने पास हथियार रखना! के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।