डंपर चालक की दुर्घटना में मौत
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर में जगन्नाथ क्षेत्र कार्यालय के पास डंपर ऑपरेटर पुरुथ मोहन भूटिया की मौत हो गई। सूचना के अनुसार, तालचेर के संथापाड़ा ग्राम पंचायत के नुआपड़ा गांव के निवासी एमसीएल ऑपरेटर पुरुथ मोहन भूटिया की जगन्नाथ क्षेत्र कार्यालय के पास एक डंपर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, डंपर का चालक स्वयं ही था, तो यह दुर्घटना कैसे हुई? एमसीएल अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं। वहीं, तालचेर के विधायक ब्रज किशोर प्रधान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और एमसीएल अधिकारियों को पीड़ितों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।





