ट्रेन हुई लेट तो यात्री ने की किराया वापसी की मांग

ट्रेन हुई लेट तो यात्री ने की किराया वापसी की मांग

किसी भी रेलवे स्टेशन में ट्रेन यात्री के लिए एक मिनट भी नहीं रूकती फिर ट्रेन का घंटों लेट होना और इस देरी के लिए यात्री को नुकसान उठाना पडे़ तो इसके लिए रेलवे प्रशासन को जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया जाना चाहिए । 


ऐसा ही एक घटना आज घटित हुई जिसके लिए यात्री ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है। 
घटना इस प्रकार है कि दो यात्री दिनांक 19-10-2024 दिन शनिवार को ट्रेन संख्या 22805 के फस्ट एसी कोच में राउरकेला से पंडित दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक सफर कर रहे थे। पर यह ट्रेन एक घंटे से ज्यादा देरी से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुँची जिसके वजह से उनकी दूसरी ट्रेन संख्या 13009 जिससे यात्रीयों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से अयोध्या जंक्सन तक सफर करना था छूट गई। इस ट्रेन में उनका रिजर्वेशन एसी-2 कोच में था। हालांकि यात्री ने रेल प्रशासन से यह निवेदन किया था कि उसे किसी और ट्रेन से अयोध्या तक जाने दिया जाए पर रेल प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली,और यह ट्रेन अपने समय पर होने और यात्री का टिकट कन्फर्म होने के कारण उनका टिकट भी रद्द नहीं हो सका जिससे यात्री को कुल ₹1455.40 का नुकसान उठाना पड़ा।


यात्री द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन में इसी बात की शिकायत करते हुए अपने किराए के पैसे वापस करने की मांग की है।