ट्रेन से कटकर मृत व्यक्ति के गाँव वालो ने रोकी ट्रेन

ट्रेन से कटकर मृत व्यक्ति के गाँव वालो ने रोकी ट्रेन

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)

तालचेर के देउलबेडा़ कोयला खान से निकली कोयला लदी ट्रेन से कटकर देउलबेडा़ ग्राम के कार्तिक साहू की मौत हो गई। 

श्री साहू आज सुबह स्नान करने के लिए रेलवे पटरी को पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे कि कोयला लदी ट्रेन की चपेट में आकर ट्रेन से कटने से उनकी मौत हो गई। 

रोते बिलखते परिजनो के साथ ग्रामीण पटरी पर बैठ कर ट्रेन की आवाजाही बंद कर दी है। खबर लिखे जाने तक स्थानीय ग्रामीण पटरी को अवरूद्ध कर रखा है।