ट्रक मालिक संघ का अनिश्चित कालिन हड़ताल
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के कोयला खानो में कोयला ढोने का कार्य कर रहे ट्रकों के मालिको ने ट्रक मालिक संघ के बैनर तले किराया वृद्धि और गैरकानूनी तरीके से पैसा वसुलने को लेकर अनिश्चित कालिन हड़ताल कर दी है।
एक ओर जहाँ तेल की किमतो में लागातार बुद्धि हो रही है वही किराया वृद्धि न होना ट्रक मालिको के लिए समस्या बनती जा रही है वही ट्रको से अवैद्य पैसा वसूली भी इनके लिए समस्या बनी हुई है।
ट्रक मालिक संघ 27 मई से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर है।हड़ताल की वजह से लिंगराज कोयला खान में ट्रको से कोयला ढुलाई का काम आंशिक तौर पर बंद देखा गया।





