झारसुगुड़ा से फिर से शुरू होगी हवाई सेवा
अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर)
झारसुगुड़ा से झारसुगुड़ा के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू होंगी, मुख्यमंत्री ने झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी को भुवनेश्वर और हैदराबाद के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू करने का भरोसा दिया,
झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साय हवाई अड्डा से रोकी गई स्टार एयर लाइन सेवा को फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है। झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और मुख्य सचिव अनु गर्ग से मुलाकात की और इस मामले पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री का ध्यान झारसुगुड़ा से भुवनेश्वर और हैदराबाद के लिए स्टार एयर लाइन सेवाएं रोके जाने से लोगों को हो रही दिक्कतों की ओर दिलाया। उन्होंने कहा कि यह सीधी हवाई सेवा झारसुगुड़ा और पूरे पश्चिमी ओडिशा में व्यापार, शिक्षा,स्वास्थ्य सेवा, नौकरी और कई जरूरी कामों के लिए बहुत जरूरी है। इस चर्चा के बाद, मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया और भरोसा दिलाया कि यह हवाई सेवा जल्द ही फिर से शुरू की जाएगी। विधायक श्री त्रिपाठी ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पश्चिमी ओडिशा का यातायात और आधारभूत संरचना मजबूत होगा और अंचल के आर्थिक विकास में और तेजी आएगी।





