झामुमो के प्रदेश अध्यक्ष का सुंदरगढ दौरा

झामुमो के प्रदेश अध्यक्ष का सुंदरगढ दौरा

झमुमो ओडिशा में अपनी प्रार्टी को मजबूत करने के लिए कदम बढा रही है इस कडी में प्रदेश अध्यक्ष अंजलि सोरेन ने  सुन्दरगढ़ जिले का दौरा किया।    सुन्दरगढ़ जिला में झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झमुमो पार्टी को नए तरीके से संगठित करने के लिए नबनिर्बचित अध्यक्ष अंजलि सोरेन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 16 जून को  सुन्दरगढ़ जिले का दौरा किया गया।। इस कार्यक्रम में  महासचिव रामचंद्र हासदा, कोषाध्यक्ष प्रल्हाद पूर्ती केंद्रीय सदस्य पवन सिंह, दुबराज नाग, और ओडिशा प्रदेश के पूरे टीम ने  संगठनिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान जिले में जगह जगह पर स्थापित के महापुरुषों की प्रतिमाओ पर माल्यापर्ण किया गया। सबसे पहले  राउरकेला के बिसरा मुंडा चौक स्थित बीर बिसरा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इस कार्यक्रम में लेथा तिर्की, पत्रास एक्का,असदक आलम अमित शर्मा, जितु महतो, बधना आराम, रंजीत कछुआ, दीपक गुप्ता, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।