जिला अल्प संख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष का भब्य अभिनंदन
प्रेस विज्ञप्ति
राउरकेला: आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारीयाँ जोरो पर नजर आने लगी है। सभी दल सक्रीयता से अपनी वोट बैंक सवांरने में जुट गए हैं।
इसी क्रम में सुंदरगढ़ निवासी हाजी अब्दुल सईद को ओडिशा की प्रमुख राजनीति दल बीजू जनता दल ने सुंदरगढ़ जिले के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष पद सौपा।
इस अवसर को यादगार बनाने के लिए राउरकेला शहर से बीजू जनता दल के कार्यकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक की टीम की ओर से तकरीबन 500 से अधिक लोग हाजी अब्दुल सईद का अभिनंदन करने के लिए सुंदरगढ़ पहुंचे।
राउरकेला व आसपास अंचलो से सुंदरगढ़ जाने वालो में बीजू जनता दल कार्यकर्ता व समाज सेवी अफरोज अहमद, खालिद अजीज अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक के अध्यक्ष मोहम्मद परवेज तथा उनकी पूरी टीम की ओर से हाजी अब्दुल सईद को फूलों का गुलदस्ता देकर जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष चुने जाने के लिए बधाई दी और पूरे सुंदरगढ़ जिले में समाज सेवी के रूप में काम करने के लिए हुए उन्हें सम्मान पत्र भी सौंपा।
इस कार्यक्रम में सुंदरगढ़ जिले के सभी अंचलों जैसे नालारोड, मालगोदम,सेक्टर,कलूंगा,राजगांगपुर,बिसरा, से लोग सुंदरगढ़ में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंतर्जातीय मानव अधिकार रक्षक टीम की ओर से साबित्री साहू,नमिता राउत, सरिता स्वाइन,मोहम्मद पप्पू,आरिफ आलम, विजय नन्दा सुंदरराय,मोहम्मद शाहिद, सुसील कुमार नायक,मोहम्मद मेरज,राजा कुरैशी ,अनिल राउत, राहुल रजक,राजेश झा, कुनु, दीपू,मोहम्मद कलाम आदि इस कार्यक्रम में सामिल थे।





