जान का खतरा होने पर पीडित पुलिस की शरण में
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर प्रखंड़ के बड़जोरडा़ ग्राम निवासी बिदेशी देहुरी को उक्त ग्राम सभापति एवं उनके समर्थक मारपीट करने के साथ जान से मार देने की धमकी दी गई। जिस बाबत पीडित बिदेशी देहुरी ने बिक्रमपुर थाने में लिखित शिकायत दी है।
श्री देहुरी द्वारा की गई शिकायत के अनुसार 05/06/2022 को जब वे शाम के 4.30 बजे से 5.00 बजे के बीच बड़जोरडा़ हनुमान मंदिर परिसर में थे तब स्थानीय सरपंच और समिति सदस्य की उपस्थिति में ग्राम सभापति आलोक प्रधान वहाँ कुछ लोगों को लेकर पहुँचे और उन्हें धक्का देकर गर्दन दबा दिया। इसके बाद जेसीबी से मिट्टी के नीचे दबाने की कोशिश की। प्रायाः ग्राम सभापति के सहयोगी के रूप में 16 युवक नशे की हालत में इस तरह की हरकत कि है।
श्री देहुरी के अनुसार मंदिर परिसर में नवीनीकरण के लिए गिराए गए मिट्टी को बेचे जाने की शिकायत को उन्हे धमकी दी गई।
इस संबंध में साधूसंत एवं मंदिर कमिटी सभापति के परामर्श के अनुसार श्री देहुरी ने बिक्रमपुर थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होने यह भी शिकायत की है कि उन्हें जान का खतरा इसलिए सुरक्षा दी जाए।





