जहांगीर हक ने की यात्रीयो और कर्मचारियों के लिए सुविधाओ की मांग

जहांगीर हक ने की यात्रीयो और कर्मचारियों के लिए सुविधाओ की मांग

प्रेस विज्ञप्ति :

रेल कर्मचारियों और यात्रीयो की असुविधाओ को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के निदान के लिए जहांगीर हक ने व्यक्तिगत  तौर पर रेलवे के उच्चाधिकारी से मुलाकात कर इन समस्याओं से अवगत कराया और समस्या के सामाधान के लिए उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया ताकि यात्रीयो और रेलवे कर्मचारियों अनावश्यक परेशानियों का सामना ना करना पड़े। 

दक्षिण पुर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रिय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव तथा रेलवे समूह के मजदुर नेता जहांगीर हक,भुवनेश्वर रेलमंडल के पूर्वतट रेल सदन मुख्यालय में महाप्रबंधक एस.के मिश्रा एवं मुख्य कार्मिक अधीक्षक टी.के मंडल से व्यक्तिगत रुप से मुलाकात कर रेलवे विभाग में कार्यरत अभियंता कर्मचारी,स्वास्थ्य एवं वाणिज्य कर्मचारी एवं विभिन्न विभागिय रेल कर्मचारियों की मंडल एवं जोनल तबादले प्रणाली जैसे मौलिक समस्याओं के मुद्दे पर विचार विमर्श किया। 
जहाँगीर हक ने रेल यात्रीयो को हो रही असुविधाओ से अवगत कराते हुए महाप्रबंधक से कहा कि संबलपुर रेल मंडल के निकटतम झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के रास्ते होते हुए राउरकेला झारसुगुड़ा के रास्ते संबलपुर और राउरकेला स्टेशन के बीच सवारी ट्रेन बढ़ाने की मांग की। 
उन्होने संबलपुर रेल मंडल के अधीन टीटलागढ़ स्टेशन से चलकर झारसुगुड़ा, राउरकेला, गोइलकेरा, चक्रधरपुर एवं टाटानगर स्टेशन के रास्ते हावड़ा रेलवे स्टेशन तक जाने वाली इस्पात सुपरफास्ट एक्स्प्रेस ट्रेन को हफ्ते में तीन दिन चलाने के वजाय पुर्वत समय पर रोजाना चलाया जाए। 
आपको बता दे कि इस्पात एक्सप्रेस के यात्रीयो में झारसुगडा़, राउरकेला, मनोहरपुर, गैईलकेरा, चक्रधरपुर, टाटा, खड़गपुर, हावड़ा स्टेशनो के रोजाना सफर करने वालो की संख्या अधिक है, इन यात्रीयो में व्यापारीयो और विद्यार्थीयो की संख्या काफी तादात में है।इस्पात एक्सप्रेस का समय अनुकुल होने की वजह से इन स्टेशनो से बारात जाने और समारोह में शामिल होने के लिए भी यह ट्रेन लोगों की पहली पसंद है।
श्री हक द्वारा उठाए गए इन सभी मुद्दो को गंभीरता से लेते हुए महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया की उच्चाधिकारियों से वार्तालाप कर  कर्मचारीयों ओर यात्रीयो के हित मे जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।