जिला स्तरीय फुटबल खेल का अआयोजन

जिला स्तरीय फुटबल खेल का अआयोजन

खिलाड़ियों का गढ़  सुंदरगढ़ जिला में जिला स्तरीय फुटबॉल खेल का आयोजन ओडिशा सरकार द्वारा खेल के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान।

ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर विधानसभा अंतर्गत कुतरा ब्लॉक में विगत एक अक्टूबर से शुरू जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आज 5 अक्टूबर को फाइनल मैच में  लाइन टीम एवं यस ब्रदर टीम बिरंगाटोली के साथ मुकाबला में यस ब्रदर ब्रिंरगाटोली टीम ने दो गोल मारकर फाइनल में जीत हासिल की। 

आपको बता दें कि जीएसडब्ल्यू एवं डालमिया भारत ग्रुप के तत्वधान में गैंबलर क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल मैच का भव्य आयोजन किया गया था जो एक अक्टूबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला गया इस फुटबॉल मैच में 32 टीमो ने भाग लिया था,  वही फाइनल में यस ब्रदर बिरगाटोली फुटबॉल टीम फाइनल में जीत हासिल की आयोजक की ओर से बीजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹1 लाख का चेक दिया गया वही फाइनल मैच हारे हुए टीम लाइन फुटबॉल टीम को ट्रॉफी के साथ 50 हजार का चेक प्रदान किया गया।  इसी प्रकार तीसरे स्थान पर रहे टीम को 30, हजार की चेक एवं चौथे स्थान की टीम को 25 हजार का चेक प्रदान किया गया।

इस खेल में मुख्य अतिथि के रूप में बीजद के जिला अध्यक्ष विनय टोप्पों के साथ डालमिया ग्रुप के डायरेक्टर चैतन्य श्रीवास्तव, सरोज राऊत एवं जेएसडब्ल्यू कंपनी के मुख्य अनिल मिश्रा एवं बीजद के महिला जिला सचिव रश्मि एक्का की उपस्थिति में फाइनल मैच का आयोजन किया गया था इस आयोजन में काफी संख्या में खेल प्रेमी को देखा गया मैदान के चारों ओर खेल प्रेमियों का तांता लगा रहा ।

विलुप्त होती फुटबॉल खेल का भव्य आयोजन से पुनः खिलाड़ियों में एक अलग जोश देखी गई ज्ञात हो कि विश्व स्तरीय खेल में हॉकी से सुंदरगढ़ जिला से चार पुरुष एवं महिला खिलाड़ी ओलंपिक खेल में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर वतन लौटे है। जिसकी खूब सराहना की गई ओडिशा सरकार खेल को लेकर हमेशा तत्परता दिखा रही है वही राउरकेला में विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम बन रहा है आगामी दिनों में और खिलाड़ी विश्व स्तरीय खेल में भाग लेने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं जगह जगह ओडिशा सरकार द्वारा खेल का आयोजन की जा रही है ।