जिलाअधिकारी ने किया बड़गांव प्रखण्ड़ में विभिन्न कार्यो का निरिक्षण
गंगाधर शा (संवाददाता)
बड़गांव :सुंदरगढ़ जिलाधिकारी निखिलपवन कल्याण ने बड़गांव प्रखंड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामपंचायतो का दौरा कर इन पंचायतो में होने वाले विकास मुलक कार्यो का निरिक्षण किया।एकमा ग्रामपंचायत के एकमा साप्ताहिक हाट में दुकानदारो के लिए बनाए गए चबुतरो का भी निरिक्षण किया,एवं एकमा ग्रामपंचायत के महाकुल पाडा़ से भाटीमाल तक किए गए नहर का उन्नतीकरण कार्य का भी निरिक्षण किए।
जिला अधिकारी ने बामडेरा ग्रामपंचायत में पंचायत की सहायता से दीनबंधू लाक्रा का ₹1,13,000 की लागत से बना गौसाला को भी देखा। इसके साथ बड़गाँव उच्चविद्यालय और साहाजबहाल उच्चविद्यालय में जिला खनन कोष की सहायता से होने वाले उन्नतीकरण तथा सीडीपीओ कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन नयी इमारत का जातजा लिया।
अंत में एकमा ग्रामपंचायत के एकमा उच्चविद्यालय में जाकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक,अन्य शिक्षक व विद्यालय संचालन कमेटी के सदस्यो से विद्यालय के उन्नतीकरण,नयी भवन निर्माण के बिषय में आलोचना किए।





