जल प्रशोधन संयंत्र का विरोध

जल प्रशोधन संयंत्र का विरोध

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)

नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही जल प्रशोधन संयंत्र(वाटर ट्रीटमेंट प्लांट)का स्थानीय नागरिकों ने किया विरोध! नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी के माध्यम से जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापन।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर नगर पालिका आधीन वार्ड नंबर 8 एवं 11 के बीच में नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही जल प्रशोधन संयंत्र का स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए एक ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम स्थानीय नगरपालिका के कार्य निर्वाही अधिकारी विनोद चंद्र पंडा के माध्यम से सौपा  गया।

आपको बता दें कि नगर पालिका द्वारा एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वार्ड नंबर 8 एवं 11 के बीच लगाई जा रही है जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिसका आज स्थानीय लोगों द्वारा एक मेमोरेंडम जिला पाल के नाम नगर पालिका के कार्य निर्वाही अधिकारी के हाथों सौप कर इस संयंत्र को वहां ना बनाने के लिए ऐतराज जताया। अब देखना यह है कि स्थानीय लोगों द्वारा विरोध का मेमोरेंडम देने के बाद उच्च सरकारी अधिकारी इस शिकायत पर क्या निर्णय लेते है। फिलहाल स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है इस बाबत स्थानीय लोगों द्वारा लिखित शिकायत की एक कॉपी स्थानीय थाना प्रभारी को भी सौंपा गया है ।