छत्तीसगढ़ में नक्सलीयो का अग्नि तांडव 22 को भारत बंद की घोषणा
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दांतेवाडा़ में नक्सलियो ने बचेली एनएमडीसी पंप हाउस में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।
यहाँ नक्सलीयो द्वारा पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं और फेके गए है। नक्सीयो द्वारा सार्वजनिक किए गए पोस्टर में आगामी 22 तारीख को भारत बंद की बाते लिखी गई है। पोस्टर में लिखी बातों से पता चलता है कि झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में प्रशासन द्वारा नक्सलियो पर कार्यवाही किए जाने से नक्सलियों में काफी नाराजगी है।
नक्सलियों द्वारा ट्राँसफार्मर को आग लगाए जाने से एनएमडीसी को करोडो़ का नुकसान हुआ है।
नक्सलियों के इस कार्यवाही ने एक बात साफ कर दी है कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में सत्ता बदलने के साथ ही नक्सली गतिविधियाँ तेज हो गई है।





