चोरी के 6 बैलों के साथ एक गिरफ्तार

चोरी के 6 बैलों के साथ एक गिरफ्तार

चोरी के 6 बैलों को बेरहमी से एक पिकअप में लादकर ले जाते समय बंडामु़डा थाना के गश्ती दल ने धर दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप वैन पंजिकरण संख्या 'ओडी 14 पी 6091' में अवैध रूप से छ:बैलो को एक के ऊपर एक करके बडी़ बेरहमी से लादकर बंडामु़डा की ओर से आर.एस.कालोनी की ओर तिब्र गति से ले जाया जा रहा था। बंडामु़डा थाना की पुलिस को खबर होने पर उस पिकअप वैन को रूकने का इशारा किया,और जब वैन ना रूका तो पुलिस गडी से वैन का पिछा करने लगे, पुलिस को अपने पीछे आता देख तस्कर अपने वैन‌ की गति और तेज कर दिया।बरटोली स्थित आईटीआई के पास वैन का एक पिछला टायर फट गया जिससे वैन रूक गई। परिस्थिति का फायदा उठाकर चालक और अन्य सवार वाहन को सड़क पर लावारिस छोड़ कर मौके से फरार हो गए। वैन को पुलिस ने चारो ओर से घेर लिया और जांच की तो पता चला अंदर छ: बैलों को एक के ऊपर बेरहमी से लादा गया था। सभी बैल गंभीर हालत में थे और कुछ बैल अधिक भार और घुटन के कारण बेहोश थे। जांच करने पर पता चला कि मोहम्द शफीक पुत्र मोहम्द साइम  , संतोषपुर, थाना-बिसरा, जिला-सुंदरगढ़ उक्त वाहन के मालिक है। 
पुलिस ने मिडिया को यह जानकारी दी है कि इस संबंध में सोरडा़ निवासी यूनुस अंसारी (42), पुत्र सतर अंसारी, को गिरफ्तार किया है। गाय बैलो के इस अवैध कारोबार गिरोह में युनूस अंसारी, शाजिद अंसारी, और जेम्स लुगुन भी शामिल है और रांची के बबलू पासवान के नेतृत्व में एक संगठित गिरोह पिछले कई सालों से अवैध गाय परिवहन का धंधा चला रहा है। 
पुलिस द्वारा 6 चोरी के बैल, पिकअप वैन रजी. ओडी 14 पी 6091, जब्त किया गया है। 
छापामारी दल में सहायक पुलिस अधिकारी डी. सेनापति, आंतरिक सूचना अधिकारी आर.मु़ंडा, एम सोरेंग, जे. डुंगडुंग, डी.महतो. शामिल थे