चोरी के समान के साथ रेलवे सुरक्षा कर्मियों के हत्थे चढे़ दो चोर
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर: कुर्ला से चलकर झारसुगडा़, राउरकेला, चक्रधरपुर,टाटा,के रास्ते हावड़ा तक जाने वाली ट्रेन संख्या 18029 (कुर्ला - हावड़ा,एक्सप्रेस) डाउन में झारसुगुड़ा से चक्रधरपुर तक रेलवे सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही एस्कॉर्टिंग के दौरान,रेलवे पुलिस बल एस्कॉर्ट अतिरिक्त सहायक निरीक्षक एन.के. गिरी और चक्रधरपुर के रेलवे सुरक्षा कर्मचारियों ने देखा कि दो व्यक्ति ट्रेन में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। सुरक्षा कर्मियों को उन दोनों पर संदेह होने पर कडाई से पूछताछ करने लगे।सुरक्षा कर्मियों को दोनो युवको के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसके कारण दोनों को चोरी की वस्तुओं के साथ पकड़ा गया।
उन दोनों से प्राप्त बस्तुओ में
1. रियलमी कंपनी का 01 मोबाइल फोन (पर्पल और पिंक कलर की कीमत करीब 12000 रुपये)
2. वीवो कंपनी का 01 मोबाइल फोन (स्काई कलर कीमत करीब 15000 रुपये)
3. एम.आई (Mi) कंपनी का 01 मोबाइल फोन (कीमत करीब 7000 रुपये)
4. 01 जोड़ी चूडी सोने जैसी दिखती हैं (मूल्य लगभग 20000 रुपये)
5. 01 जोड़ी कान की बाली (ईयर रिंग्स) दिखने में सोने जैसी (कीमत करीब 27000 रुपये)
6. 01 महिला कलाई घड़ी लेया कंपनी (कीमत करीब 500 रुपए)है।
रेलवे सुरक्षा कर्मियों द्वारा चोरी के समान के साथ दोनों युवको की पहचान," करण महतो, उम्र- 25 साल, पुत्र- असिंदर महतो, गांव- सिंधी मोहल्ला, थाना- राजगांगपुर, जिला- सुंदरगढ़ (ओडिशा),और "मो. सब्बीर उम्र- 22 साल, पुत्र- मो. असरप, गांव- सिंधी महल्ला, थाना- राजगांगपुर, जिला- सुंदरगढ़ (ओडिशा), मोबाइल फोन पर कॉल आने पर यह पाया गया कि उक्त सभी चीजें झारसुगडा़ स्थित रेलवे कॉलोनी के एक घर से चोरी हुई थी।इस मामले में झारसुगडा़ रेलवे थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा, जीआरपीएस/जेएसजी के अधिकारी और कर्मचारी चक्रधरपुर रेलवे पुलिस बल चौकी में शामिल हुए और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें झारसुगडा़ ले गए।





