चोरी की सेंट्रीग प्लेट समेत आरोपी गिरफ्तार

चोरी की सेंट्रीग प्लेट समेत आरोपी गिरफ्तार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़: रायगढ़ के खरसिया पुलिस चौकी द्वारा लोहे के सेंटरिंग प्लेट चोरी करने के आरोप में आरोपियों से 20 नग लोहे का सेन्ट्रीग प्लेट जिसकी कीमत करीब ₹40,000 है,  बरामद किया गया है । शिकायतकर्ता  सौरभ अग्रवाल,निवासी वार्ड क्रमांक 01 हमालपारा  गौशाला रोड खरसिया। ने उसके गोदाम से 25 नग लोहे का सेन्ट्रीग प्लेट चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 50/2023 भा.द.वि.की धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था । मामले में माल मुलजिम के पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर चंदन तालाबपार खरसिया में रहने वाले अमित उर्फ बुटू सिदार और देव जलतारे उर्फ लिंबू को हिरासत में लिया गया । दोनों अमित सिदार के मोटरसाइकिल में अपने साथी अपचारी बालक के साथ 25 नग लोहे का सेन्ट्रीग प्लेट चोरी कर गोदाम के पीछे झाड़ियों में छुपा कर रखने की बात स्वीकार की।  बताए । आरोपियों की निशानदेही पर 20 नग सेन्ट्रीग प्लेट की बरामदगी कर आरोपियों को नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक अमिताभ खांडेकर, सहायक उपनिरीक्षक पृथ्वीराज मोहंती, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्रिय, मनोज मरावी और आरक्षक सोहन यादव की प्रमुख भूमिका रही है ।