चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
रायगढ़ जिले में लगातार चोरों पर कडी कार्यवाही की जा रही है । इसी माह के प्रथम सप्ताह में साइबर सेल की टीम द्वारा जिले में सिलसिलेवार तरीके से हो रही मोटरसाइकिल चोरी के मामले में उड़ीसा के रिंकू बाघ उर्फ साहिल पिता रघुनन बाग, उम्र 22 साल, निवासी-रोगियोंडिपा, हिमगीर, थाना-हिमगीर, जिला-सुंदरगढ़, (ओडिशा) को गिरफ्तार किया गया था, साइबर सेल और कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी से मिली जानकारी पर चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले तीन युवक और उड़ीसा के एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर हिरासत पर भेजा गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने मोटरसाइकिल चोरों पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में आज सुबह सायबर सेल और चक्रधरनगर थाना कर्मचारियो द्वारा मुखबीर सूचना पर मेडिकल कॉलेज रोड के पास एक युवक गोविंद उर्फ राहुल डनसेना को बाइक बेचने ग्राहक तलाश करते पकड़ा गया है । आरोपी के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल सीजी 13 H- 9565 बरामद किया गया है जिसे आरोपी द्वारा 14 मार्च को विजयपुर बोईरदादर से चोरी कर रायगढ़ से ओडिशा ले जाने की बात कही जा रही है । आरोपी आज सुबह पल्सर मोटरसाइकल को बेचने की फिराक में रायगढ़ लेकर आया था और पकड़ा गया । आरोपी से बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में विजयपुर बोईरदादर के विजय कुमार राठिया द्वारा 14 मार्च की रात्रि घर के आंगन से मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध नकबजनी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था ।





