चेन लूटकांड़ के आरोप में 5 महिला गिरफ्तार

चेन लूटकांड़ के आरोप में 5 महिला गिरफ्तार

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

थाना रामजन्मभूमि तथा एण्टी थेफ्ट सेल जनपद अयोध्या पुलिस ने चेन लूट की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चेन लूट/छीनईति करने वाली 05 महिला अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार, घटना से सम्बन्धित एक अदद लॉकेट (पीली धातु की) व अभूषण बेचने पर प्राप्त रूपये बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर रोकथाम हेतु टीम गठित कर अभियान चलाने हेतु आदेशित किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्थानीय पर पंजीकृत चोरी के अभियोगो में सफल अनावरण व बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक रामजन्मभूमि, अयोध्या के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर थाना क्षेत्र व मन्दिर परिसर तथा आस पास के क्षेत्रों में माल मुल्जिमान की सुरागरसी पतारसी करते हुए दबिश देकर कुल 05 महिला अभियुक्ता को मय चोरी के लाकेट व चोरी के अभूषणों के बेचे जाने पर प्राप्त रूपयों के साथ दिनांक 29.06.2025 को टेढ़ी बाजार ओवर ब्रीज के नीचे, समय 06.40 बजे प्रातः गिरफ्तार कर सभी अभियुक्तागणों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्ता गीता पत्नी इंद्रेश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास रहा है, शेष अभियुक्ताओं के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तागण का नाम पता
1.गीता पत्नी इंद्रेश, निवासी जगना, तेनुआ, थाना बिलरियागंज आजमगढ़, उम्र करीब 41 वर्ष। 

2. पूनम उर्फ नीता पत्नी मनोज उर्फ विनोद, निवासी अलीनगर, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़, हाल पता निजामपुर, थाना अहरौला, आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष 

3.शिवानी पुत्री विनोद उर्फ मनोज, निवासी अलीनगर, थाना मुबारकपुर आजमगढ़, हाल पता निजामपुर, थाना अहरौला, आजमगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष 

4. सपना पत्नी देवा निवासी ग्यासपुर भट्टा के पास थाना शाहगंज जिला आगरा उम्र करीब 35 वर्ष

5. बछला पत्नी वामन निवासी ग्यासपुर भट्टा के पास थाना शाहगंज जिला आगरा उम्र करीब 42 वर्ष

बरामदगी----- चोरी हुए चेन का लाकेट व 5860/- रूपये नगद

अनावरित अभियोग
1. मु0अ0सं0- 88/2025 धारा 303(2),317(2),313/3(5) 
2. मु0अ0सं0- 86/2025 धारा 303(2), 317(2),313/3(5) BNS

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अभिमन्यु शुक्ला (प्र0नि0), थाना रामजन्मभूमि अयोध्या,
उ0नि0 रजनीश पाण्डेय (IC कटरा), थाना रामजन्मभूमि अयोध्या,
उ0नि0 उत्तम यादव, थाना रामजन्मभूमि अयोध्या, 
उ0नि0 यशवंत सिंह, थाना रामजन्मभूमि अयोध्या, 
उ0नि0 आलोक सिंह, थाना रामजन्मभूमि अयोध्या,
म0उ0नि0 उमा देवी, थाना रामजन्मभूमि अयोध्या, 
म0उ0नि0 शिवानी देवी, थाना रामजन्मभूमि अयोध्या,
हे0का0 विश्वदीपक तिवारी, एंटी थेप्ट सेल अयोध्या,
म0हे0का0 सुंदरलली, थाना रामजन्मभूमि अयोध्या,
का0 नवीन कुमार थाना रामजन्मभूमि अयोध्या
का0 आकाश पाण्डेय, एंटी थेप्ट सेल अयोध्या,
का0 भूपेन्द्र पाल, एंटी थेप्ट सेल अयोध्या,
का0 शशिकान्त यादव, एंटी थेप्ट सेल अयोध्या,
म0का0 सपना, थाना रामजन्मभूमि अयोध्या,

आपराधिक इतिहास-  अभियुक्ता गीता पत्नी इंद्रेश उपरोक्त
1. मु0अ0सं0- 0309/2024 धारा 303(2) BNS
2. मु0अ0सं0- 0019/2023 धारा 379/411 IPC
3. मु0अ0सं0- 0087/2022 धारा 379 IPC
4. मु0अ0सं0- 0281/2021 धारा 379/411 IPC
5. मु0अ0सं0- 0112/2019 धारा 379/511 IPC