चालको के हित में ओड़िशा ड्राइवर महासंघ

ओडिशा ड्राइवर महासंग का बैठक डरईकेला के टूसू भवन में संपन्न हुआ ।
संघ के हजारो सदस्य राउरकेला के हनुमान वाटिका में एकत्रित होकर  वहाँ से रिंगरोड़ के रास्ते होते हुए प्लांट साइट, ट्रफिकगेट, बिसरा चौक से होकर बंडामुंडा़, बिसरा होते हुए डरईकेला के टूसू भवन पहुंची।
जहाँ जिले भर से आए हजारो चालको को लेकर ओडिशा ड्राइवर महासंघ के प्रखंड एडमिन एमडी आलम, डब्लू खान एवं बिस्णु चरण स्वाईं की अध्यक्षता में एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें ओडिशा राज्य अध्यक्ष प्रशान्त मेंडुली, सचिव चैतन प्रधान, व रोकड़िया आदित्य प्रधान बेहरा आदि पदाधिकारीयो ने सिरकत की,और चालको को होने वाली सुविधा असुविधा के बिषय में चर्चा की। 
संघ के राज्य अध्यक्ष प्रशांत मेडुली ने उपस्थित सदस्यो को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे संगठन की वजह से चालको को बल मिला है जिससे चालको को भी अब सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। चालको के लिए भी संघ की ओर से कई कडे नियम बनाए गए है, जैसे चालक ड्युटी के दौरान अपनी वर्दी में  रहेगे। 
बर्दी में कोई चालक शराब पीते या खरीदते पकडा़ जाता है तो उसे पाँच हजार रुपये का अर्थ दंड़ देना हैगा और तीन महिनो तक के लिए उनसे वर्दी छीन ली जाएगी। 
ऐसे ही और कडे़ नियमो एवं चालको की असुविधा में तन मन धन से  संगठन की ओर से मदद मिलना आदी नियमो के कारण आज हर चालक संगठन से जुड़ना चाहता है। 
इस अवसर पर आजसू के जिला अध्यक्ष ध्रुव चरण माहतो ने संगठन के द्वारा किए जाने वाले समाज सेवा कार्यो की व्याख्या करते हुए संगठन की सराहना की।