चार लाख की पानी की पाइप चोरी

चार लाख की पानी की पाइप चोरी

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना अंतर्गत आनेवाले अंचलों में आज कल चोरी की बड़ी बड़ी वारदातें सामने आ रही है। 
इन चोरियों को रोकने मे पुलिस प्रशासन पूरी तरह पंगु नजर आ रहा है। इसी सप्ताह में सोने की दुकान में अल्बेस्टर तोड कर लाखो की चोरी का घटना अभी सुलझा ही नही था कि  ब्लॉक के बरपाली पेट्रोल पंप से 43 पानी के पाइप चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी अनुमानित लागत चार लाख रुपये होगी।  जानकारी के आधार पर बरपाली स्थित सूरज प्रोडक्ट्स लिमिटेड को हाल ही में शंख नदी से पानी लेने की अनुमति दी गई थी।  इसी कड़ी में कंपनी मई 2015 में माहेश्वरी पेट्रोल पंप के पास खाली जगह पर शंख नदी से अपनी फैक्ट्री तक पानी लाने के लिए 17 फीट के 86 पाइप बिछाने के लिए रखी थी. जिसमे से पिछले 30 जून को इन 86 पाइपों में से 43 पाइप चोरी हो गए।  जब कंपनी को इसकी जानकारी हुई तो कंपनी के कमर्शियल एडिटर अभिमन्यु साहू ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो माना जा रहा है कि किसी ट्रक से इतनी बड़ी संख्या में पाइप चोरी हुए होंगे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन कितने दिनों में इस बड़ी-बड़ी चोरी की चोरों तक कब तक पहुंचती है शहर में इन सब चोरीयों की चर्चा जोरों पर है।