घातक हथियार के दम पर लूट
अनुराग आचार्य
तालचेर से एक घटना प्रकाश में आई है जहाँ पाँच लुटेरो ने बंदुक और भूजाली जैसे घातक हथियार दिखाकर एक कोरियर कंपनी के कर्मचारी को मारपीट कर उससे पैसे और सामान लूट ले गए। इस बाबत कोरियर कंपनी की ओर से शिकायत की गई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तालचेर के बाघुआ बोल में आमेजन कंपनी की एक कोरियर शाखा है जहाँ बीते कल की संध्या कूरियर कार्यालय बंद होने के बाद कार्यालय के अंदर तीन कर्मचारी रूके हुए थे। रात्रि नौ बजे के करीब वहाँ पाँच बदमाश पहुँच कर उन तीनो कर्मचारियों को डराया धमकाया और रूपये की मांग करते हुए उन पाँचो बदमाशों ने उन तीनो कोरियर कर्मचारियों को बेरहमी से मारने पीटने लगे। और कार्यालय में रखे गए एक लाख रुपये के साथ सामान भी लेकर फरार हो गए।
एक कर्मचारी के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे कर्मचारी का हाथ टूट गया। पिटाई के बाद बदमाश करीब एक लाख रुपये नकद लेकर कुरियर का माल ले गए। बाद में जब पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बदमाश ओड़िया में बात कर रहे हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह किसी स्थानीय गिरोह का काम हो सकता है। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस तरह की सशस्त्र डकैती की घटना ने तालचेर क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।





