घर में छुपा कर चोरी की मोटरसाइकिल रखने वाला गिरफ्तार

घर में छुपा कर चोरी की मोटरसाइकिल रखने वाला गिरफ्तार

सुमित जायासवाल (मीडिया प्रभारी) 

रायगढ़ के खरसिया पुलिस ने एक ढाबा के सामने खड़ी मोटरसाइकिल  चुराकर घर में छुपा कर रखने वाले युवक को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।

खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के सक्रिय सूचना तंत्र पर से मिली सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह पहले घरघोडा क्षेत्र में ढाबा के सामने से चोरी हुई बाइक को खरसिया पुलिस द्वारा कल शाम ग्राम रजघटा के कमल चौहान (21 साल) के घर दबिश देकर युवक के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बजाज सिटी 100 बरामद किया गया है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 10/04/2023 की शाम थाना प्रभारी खरसिया आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम रजघटा का कमल चौहान अपने घर पर चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर रखा है। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी राठौर के हमराह आरक्षक योगेश साहु को रजघटा रवाना कर तस्दीक का निर्देश दिये । खरसिया पुलिस द्वारा दबिश पर आरोपी कमल कुमार चौहान,पिता हरिप्रसाद चौहान, उम्र 21 साल निवासी रजघटा खरसिया के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, बजाज सिटी 100(सीजी 12 ए. डब्लू.  5435) बरामद किया गया है। आरोपी कमल चौहान ने मोटरसाइकिल को घरघोड़ा के अमलीडीह ढाबा के सामने से एक सप्ताह पहले चोरी कर घर में छिपा रखना बताया है।  आरोपी पर थाना खरसिया में धारा 41(1+4) CrPC/379 IPC  के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।