घर का ताला तोड़कर रुपये सोना और स्कूटी चोरी
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
असामाजिक तत्वों ने घर में किसी के ना होने का लाभ उठाकर अवैद्य तरीके से घर में घुसकर घर में रखी चीजों पर हाथ साफ कर दिया। जब घर पर कोई नहीं था इसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने घर में घुसकर बड़े पैमाने पर लूटपाट की।
यह घटना अनुगूल जिला में स्थित तालचेर के महादेवबिहार इलाके में घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार , बीते बुधवार को घर के मालिक धिरेंद्र बेहरा अपनी पत्नी को इलाज कराने के लिए कटक लेकर गए थे। जिसका लाभ उठाकर असामाजिक तत्वों ने घर का ताला तोड़ कर,अवैद्ध तरीके से घर में घूस कर घर में रखा पैसा,सोना और फर्नीचर चुरा ले गए। घर के मालिक ने तालचेर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि अलमारी से 6 भरी सोना और 50,000 रुपये के साथ एक स्कूटी चोरी हो गई है। इस संबंध में पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर, घटना स्थल पर पहुंची, और आगे की जांच कर रही है।





