घरेलू कलह में शौतन की हत्या

घरेलू कलह में शौतन की हत्या

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह ने एक महिला की जान ले ली। नेवारीकला गांव में एक महिला ने अपनी सौतन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। शुरुआती पड़ताल में लंबे समय से चला आ रहा घरेलू तनाव इस हत्याकांड की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

यह पूरा घटनाक्रम बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला का है। मिली जानकारी के मुताबिक चिमन साहू की दो पत्नियां, अमृता बाई और दया बाई, एक ही मकान में निवास करती थीं। दोनों महिलाओं के बीच काफी समय से विवाद, तकरार और मनमुटाव बना हुआ था।यही तनाव हिंसक रूप में बदल गया। आरोप है कि अमृता बाई ने घर के भीतर सो रही दया बाई पर धारदार हथियार से लगातार कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण दया बाई ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया वारदात की जानकारी मिलते ही बालोद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमृता बाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतका के पति चिमन साहू सहित परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद से उपजे हत्या के अपराध का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच जारी है।